बांके बिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने युवक को 25 सेकेंड में जड़े 8 थप्पड़, मां बोली- मर जाएगा
मथुरा (यूपी) के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के कारण धक्का लगने पर महिला सिपाही ने लाइन में लगे एक श्रद्धालु के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें महिला सिपाही 25-सेकेंड में श्रद्धालु को 8 थप्पड़ मारते दिख रही है। वहीं, पीड़ित श्रद्धालु की मां ने रोते हुए कहा, "बेटे को मत मारो, मर जाएगा।"