बैंक FD में रखे हैं ₹10 लाख? बैंक डूबा तो कितना पैसा मिलेगा
बैंक में ₹10-लाख की एफडी है और बैंक डूब जाता है तो DICGC के नियमों के तहत मूलधन और ब्याज समेत अधिकतम ₹5-लाख ही सुरक्षित होते हैं। एक ही बैंक में कई एफडी या अलग-अलग शाखाओं में रकम रखने से कवर नहीं बढ़ता। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में रकम रखने पर प्रत्येक बैंक में ₹5-लाख तक का अलग बीमा कवर मिलता है।