बैंक अधिकारी संघ ने खर्चों में कटौती को समर्थन देने के लिए 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की
बैंक अधिकारियों के यूनियन 'अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ' (AIBOC) ने बुधवार को सरकार से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की है। उन्होंने इसके पीछे खर्च में कटौती और ऊर्जा बचाने के अभियान को समर्थन देने का हवाला दिया है। बैंक अधिकारियों के यूनियन ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है।