बैंक एफडी, डेब्ट ETF और डेब्ट फंड में क्या है अंतर?

बैंक एफडी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है जिसमें रिटर्न गारंटीड होता है। डेब्ट ETF बॉन्ड्स और सरकारी सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं और इसे शेयर की तरह स्टॉक मार्केट में खरीद और बेच सकते हैं। डेब्ट फंड्स में शॉर्ट टर्म से लॉन्ग टर्म, लिक्विड फंड से गिल्ट फंड तक कई कैटेगरी होती हैं और यह काफी लचीला होता है।