बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के 400 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के 400 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रैजुएट होना ज़रूरी है।