11 साल पहले ली थी रिश्वत, अब UP में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व मैनेजर को हुई 4 साल की जेल
लखनऊ (यूपी) की सीबीआई अदालत ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व ब्रांच-मैनेजर सुबोध कुमार रस्तोगी को 2015 के रिश्वतखोरी मामले में दोषी ठहराते हुए 4 साल जेल और ₹30,000 जुर्माने की सज़ा सुनाई है। उनपर बलरामपुर में लोन देने के बदले कारोबारी से ₹25,000 रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर खाता बंद करने की धमकी देने का आरोप था।