inshorts

बैंक ऑफ बड़ौदा में 518 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत 518 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11-मार्च से बढ़ाकर 21 मार्च कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हर पद के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।