बैंक के डूबने या लाइसेंस रद्द हो जाने पर खाताधारक को कितनी रकम मिलती है वापस?

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। आरबीआई अगर किसी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दे या कोई बैंक दिवालिया हो जाए तो इस स्थिति में उसके खाताधारकों को आरबीआई की सहायक कंपनी डीआईसीजीसी के नियमों के तहत अधिकतम ₹5 लाख की इंस्योर्ड रकम ही वापस मिल सकती है।