बैंक के फर्ज़ी ऐप इंस्टॉल कर लोग हो रहे ठगी का शिकार, कैसे पता करे ऐप असली है या नकली?
फर्ज़ी बैंकिंग ऐप से होने वाले फ्रॉड्स से बचने के लिए सही बैंकिंग ऐप पहचानने के लिए ऐप/प्ले स्टोर पर 'पब्लिशर का नाम' देखना चाहिए क्योंकि असली ऐप प्रोवाइडर के नाम (जैसे Bank of Baroda) से ही पब्लिश होगा। जेन्युइन ऐप की डाउनलोड्स संख्या अकसर लाखों में होगी। वहीं, बैंक ऐप इंस्टॉल करने का मैसेज (एसएमएस/वॉट्सऐप के ज़रिए) नहीं भेजता।