बैंकॉक में हुई भीषण गोलीबारी, 6 की मौत; शूटर का वीडियो आया सामने
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाज़ार में भीषण गोलीबारी हुई है जिसमें कम-से-कम 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने वेंडर और कई लोगों पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है जिसमें हमलावर के हाथ में बंदूक दिख रही है।