बैंकॉक से लुप्तप्राय प्रजाति के 2 बंदर लेकर आया यात्री बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लुप्तप्राय प्रजाति 'रेड-शैंक्ड डूक' के 2-बंदरों की तस्करी करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। 'रेड-शैंक्ड डूक’ दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इनके पैरों का ऊपर का हिस्सा लाल रंग का होता है इसलिए इन्हें 'रेड-शैंक्ड' कहा जाता है। बैंकॉक से आए यात्री ने बंदर बैग में छिपाए थे।