बालासोर (ओडिशा) के एक गांव में छापेमारी के दौरान गाय के गोबर के ढेर से नोटों के बंडल बरामद किए गए है। यह बरामदगी हैदराबाद के एक कृषि बैंक के कर्मचारी गोपाल बेहरा के ससुराल से हुई है जिसने बैंक के लॉकर से ₹20 लाख से अधिक चुराए थे। उसने रुपयों को अपने साले के ज़रिए गांव भिजवा दिया था।