बैंक ने गलत खाते में भेजे ₹1.09 लाख, अब ग्राहक को देगा दोगुने पैसे
यूनियन बैंक से ₹1.09 लाख भेजते समय हुई गलती के कारण एक दंपति को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंक ने रकम गलत खाते में भेजी जिसकी जानकारी मिलने पर दंपति ने बैंक से पैसे वापस मांगे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उपभोक्ता आयोग ने बैंक की गलती मानते हुए दंपति को ₹2.29 लाख देने का फैसला सुनाया।