बैंक निफ्टी में इस महीने महज़ 15 कारोबारी दिनों में करीब 10,000 अंकों की तेज़ी आई है। 30-अक्टूबर को 54,687 पर बंद हुआ बैंक निफ्टी 20-नवंबर को कारोबार के दौरान 64,680 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। नवंबर में अब तक इसमें करीब 18% की तेज़ी आ चुकी है जबकि इस दौरान निफ्टी-50 में 11% की बढ़त दर्ज हुई।