बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को निफ्टी बैंक 994 अंक लुढ़ककर 63,640 पर आ गया जो दिन के ऊपरी स्तर से करीब 1,954 अंक नीचे है। इंडेक्स के 14 में से 13 शेयर लाल निशान में रहे। ऐक्सिस-आईसीआईसीआई, यूनियन, केनरा बैंक और एसबीआई सर्वाधिक टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे जबकि केवल यस बैंक में मामूली बढ़त दिखी।