रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग अब पारंपरिक सेविंग अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा रखने के बजाय शेयर बाज़ार और म्यूचुअल फंड जैसे निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। बकौल क्रिसिल, फिक्स्ड डिपॉजिट में गिरावट और चालू व बचत खातों (कासा) में राशि की हिस्सेदारी कम होने से बैंकों की जमा संरचना बदल रही है।