बैंक लोगों से उनकी गरीबी के लिए शुल्क लेना बंद कर दें: मिनिमम बैलेंस पेनल्टी पर राघव चड्ढा
सांसद राघव चड्ढा ने संसद में बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने को पूरी तरह खत्म करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, "बैंक खातों का उद्देश्य लोगों को वित्तीय सुरक्षा देना है...लेकिन इसमें गरीबों को सज़ा मिल रही है।" उन्होंने आगे कहा, "बैंकिंग प्रणाली लोगों से उनकी...गरीबी के लिए शुल्क लेना बंद कर दे।"