बैंक से लोन लेकर अपने शौक पूरे कर रही हैं महिलाएं: नीति आयोग की रिपोर्ट

थिंक टैंक नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महिलाएं बैंक से लोन लेकर अपने शौक पूरे कर रही हैं। महिलाओं ने 42% कर्ज़, पर्सनल फाइनेंस व अपने उपभोग से जुड़ी वस्तुओं और घर खरीदने के लिए लिया। थिंक टैंक नीति आयोग ने 'फ्रॉम बॉरोवर्स टू बिल्डर्स' विमेन रोल इन इंडिया फाइनेंशियल ग्रोथ स्टोरी नामक रिपोर्ट जारी की है।