बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल की केकेआर टीम में शामिल करने को लेकर छिड़े विवाद पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसका निर्णय बीसीसीआई को लेना है। खेल में यह सब लागू नहीं होता है।" साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए आवाज़ उठानी चाहिए।