बांग्लादेशी सरकार ने शेख हसीना के परिवार की संपत्तियों पर हमले रोकने का किया आग्रह

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के नागरिकों से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार व उनकी पार्टी के नेताओं की संपत्तियों पर हो रहे हमले रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने की अपील की है। यूनुस ने हमले के लिए हसीना के 'भड़काऊ' बयान को ज़िम्मेदार ठहराया है।