inshorts

बांग्लादेश की अवामी लीग पर 2026 में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों में हिस्सा लेने पर लगा बैन

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पुष्टि की है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग फरवरी-2026 के राष्ट्रीय चुनाव में भाग नहीं ले पाएगी। बकौल अंतरिम सरकार, पार्टी की गतिविधियां मई 2025 में 'आतंकवाद विरोधी अधिनियम' के तहत प्रतिबंधित हैं और चुनाव आयोग ने इसका पंजीकरण रद्द किया है इसलिए यह पार्टी चुनाव नहीं लड़ पाएगी।