बांग्लादेश के ऑलराउंडर सैफुद्दीन ने डिप्रेशन के चलते क्रिकेट से 2 माह का लिया ब्रेक
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन ने डिप्रेशन का हवाला देते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 2 महीने का ब्रेक लिया है। बकौल रिपोर्ट, 27-वर्षीय खिलाड़ी सैफुद्दीन ने बोर्ड को बताया कि ग्लोबल टी20 लीग और आईसीसी टी20 विश्व कप के पिछले संस्करण में हिस्सा न लेने के चलते वह डिप्रेशन में हैं।