बांग्लादेश के खिलाड़ियों की गाड़ियों पर हुआ हमला, अफगान से हार के बाद प्रशंसकों ने किया हंगामा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में बांग्लादेश की टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसको लेकर बांग्लादेशी प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के खिलाफ हूटिंग की व उनकी गाड़ियों पर हमला किया। बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम शेख ने कहा, "जिस तरह हमारे खिलाफ नफरत दिखाई गई...वह सच में बहुत तकलीफदेह है। हम इंसान हैं...हमसे गलतियां होती हैं।"