बांग्लादेश के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए शुभमन गिल को दिया जा सकता है आराम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, बीसीसीआई की कार्यभार प्रबंधन नीति के तहत यह फैसला लिया गया है और गिल के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को भी आराम दिया सकता है। 6 अक्टूबर से टी20I सीरीज़ खेली जाएगी।