बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के पूर्व नौकर के पास मिली ₹284 करोड़ की संपत्ति, भागा अमेरिका
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक पूर्व नौकर के पास ₹284 करोड़ की संपत्ति मिली है। बांग्लादेश के 'ढाका ट्रिब्यून' न्यूज़पेपर के मुताबिक, शख्स की पहचान जहांगीर आलम के रूप में हुई है और बड़े भाई ने उसके अमेरिका भाग जाने की पुष्टि की है। वहीं, केंद्रीय बैंक ने जहांगीर के बैंक अकाउंट फ्रीज़ करने का आदेश दिया है।