बांग्लादेश की प्रो-पाकिस्तान पार्टी से दोस्ती करना चाहता है अमेरिका, लीक हुआ अधिकारी का ऑडियो
बांग्लादेश और एक अमेरिकी राजनयिक की बातचीत के लीक ऑडियो से पता चला है कि अमेरिका फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश की पाकिस्तान समर्थक पार्टी जमात-ए-इस्लामी से नज़दीकियां बढ़ाना चाहता है। अमेरिकी राजनयिक ने बांग्लादेश के लिए जमात-ए-इस्लामी से खतरे को कम आंकते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि जमात शरिया कानून लागू कर सकती है।"