बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा ज़िया की हालत बेहद गंभीर: डॉक्टर
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के डॉक्टर एजेडएम जाहिद हुसैन ने बताया है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा, "यह नहीं कहा जा सकता कि खालिदा ज़िया की हालत में सुधार हुआ है...वह जटिल और संकटमय दौर से गुज़र रही हैं।" खालिदा ज़िया लंबे समय से लीवर सिरोसिस, फेफड़ों में संक्रमण और हृदय रोगों से जूझ रही हैं।