बांग्लादेश की पगला मस्जिद में लोगों ने किया रिकॉर्ड तोड़ दान, 10 घंटे तक गिनते रहे 401 लोग
बांग्लादेश की पगला मस्जिद को 9.18 करोड़ टका की रिकॉर्ड तोड़ धनराशि दान में मिली है। प्रबंधन समिति के मुताबिक, 4 महीने 12 दिन बाद मस्जिद की दान पेटियां खोली गईं और शनिवार को 401 लोगों ने 10 घंटे तक दान की राशि की गिनती की। दान में भारी मात्रा में सोने के गहने और विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं।