बांग्लादेश के परवेज़ हुसैन को आउट करने के बाद उन्हें घूरते दिखे अर्शदीप सिंह
दिल्ली में बुधवार को दूसरे टी20I में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ परवेज हुसैन को आउट करने के बाद भारत के तेज़ गेंदबाज़
अर्शदीप सिंह उन्हें घूरते नज़र आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बांग्लादेश की पारी के तीसरे ओवर में परवेज़ 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने यह मैच 86-रन से जीत लिया है।