बांग्लादेश का भारत वही हश्र करेगा जो उसने पाकिस्तान का किया: पाकिस्तानी एक्सपर्ट

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के करीबी रहे राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी ने दावा किया है कि भारत पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर बयान के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई कर सकता है जैसा उसने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के साथ किया था। उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बातों को नज़रअंदाज़ करके चुप बैठेंगे।"