बांग्लादेश के भावी पीएम व BNP नेता तारिक रहमान ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं
बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री व बीएनपी नेता तारिक रहमान ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं बताई हैं। उन्होंने कहा, "सुशासन स्थापित करना, संस्थाओं को मज़बूत करना और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना हमारे मुख्य लक्ष्य होंगे।" उन्होंने सुरक्षित, मानवीय बांग्लादेश के निर्माण के लिए हर कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर देते हुए सभी से राष्ट्र-निर्माण में सहयोग की अपील की।