बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के कारण असम के 4 ज़िलों में बढ़ाया गया अफस्पा
केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में हालिया अशांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर इसके संभावित प्रतिकूल प्रभावों के मद्देनज़र राज्य के 4 ज़िलों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) को अगले 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिसूचना में कहा गया है कि तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव और शिवसागर ज़िले अफस्पा के तहत 'अशांत क्षेत्र' की श्रेणी में रहेंगे।