बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा है, "भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है वो पूरी तरह से लैंडलॉक्ड हैं।" उन्होंने कहा, "उनके पास सीधे समंदर तक पहुंचने का रास्ता नहीं...यहां हम समंदर के संरक्षक हैं।" असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए बयान को आपत्तिजनक बताया।