बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइज़र ने शाकिब अल हसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगाया बैन
बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइज़र आसिफ महमूद ने एलान किया है कि पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन अब बांग्लादेश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। शाकिब द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए जाने पर यह फैसला लिया गया। शाकिब ने कहा, "आखिरकार किसी ने मान लिया...कि उनकी वजह से...मैं बांग्लादेश की जर्सी दोबारा नहीं पहन पाऊंगा।"