बांग्लादेश ने इंटरपोल से की शेख हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग

बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। बांग्लादेश पुलिस ने हाल ही में शेख हसीना और 72 अन्य के खिलाफ गृह युद्ध भड़काने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम सरकार को हटाने की साज़िश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।