भारत संग जारी तनावों के बीच पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इकबाल हुसैन ने पाकिस्तान के साथ सीधी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इकबाल हुसैन ने कहा है कि सीधी उड़ानों से दोनों देशों के रिश्ते और मज़बूत होंगे। हालांकि, हुसैन ने यह नहीं बताया कि दोनों देशों के बीच उड़ानें कब शुरू होंगी।