बांग्लादेश ने कभी भगोड़े ज़ाकिर नाइक पर लगाया था बैन, अब उसी देश ने दौरे को दी मंज़ूरी
भारत में वांछित भगोड़े ज़ाकिर नाइक अब बांग्लादेश जाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक बांग्लादेश दौरे पर रहेगा। बकौल रिपोर्ट्स, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ज़ाकिर के दौरे के लिए अनुमति दी है। गौरतलब है कि 2016 के ढाका आतंकी हमले के बाद ज़ाकिर पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगाया गया था।