बांग्लादेश में अस्थायी सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बैंकॉक में बीआईएमएसटीईसी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध किया है। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि यह मामला अभी विचाराधीन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बीआईएमएसटीईसी शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।