बांग्लादेश ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर भी लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार महफूज़ आलम ने कहा कि अवामी लीग पार्टी को भविष्य के चुनावों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, "चुनाव केवल बांग्लादेश समर्थक समूहों के बीच लड़ा जाएगा।"