बकौल रिपोर्ट, बांग्लादेश प्रीमियर लीग की 4 फ्रैंचाइज़ी व 10 खिलाड़ियों के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोप में जांच की जा रही है। इनमें 6 खिलाड़ी नैशनल टीम के लिए खेल चुके हैं जबकि 2 अनकैप्ड व 2 विदेशी खिलाड़ी हैं। मैच में लगातार 3 नो-बॉल व वाइड देने और बैटिंग में धीमा रन रेट रखने पर सवाल उठे थे।