बांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में होंगे आम चुनाव: यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने घोषणा की है कि देश में 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में सरकार चुनने के लिए आम चुनाव होंगे। यूनुस ने फिलहाल चुनाव की तारीखें नहीं बताई हैं। अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किया गया था।