बांग्लादेश में अगले आदेश तक बंद किया गया भारतीय वीज़ा सेंटर
बांग्लादेश में हिंसा के मद्देनज़र भारतीय दूतावास ने अगले आदेश तक भारतीय वीज़ा सेंटर बंद रखने का फैसला किया है। भारतीय वीज़ा के लिए आवेदन करने को लेकर दूतावास के पोर्टल पर लिखा है, "अस्थिर स्थिति के चलते सभी वीज़ा सेंटर अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। अगली आवेदन तिथि एसएमएस के ज़रिए बताई जाएगी और पासपोर्ट अगले वर्किंग-डे को मिलेगा।"