बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाए: हिंदुओं को मिल रही धमकियों पर अमेरिका
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर हिंदुओं को मिल रही धमकियों पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "निश्चित ही हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की रक्षा चाहते हैं।" संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं समेत 600 से अधिक लोग मारे गए हैं।