बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता के घर पर हमले के बाद 40 लोग किए गए गिरफ्तार

बांग्लादेश में अवामी लीग के एक नेता के घर में तोड़फोड़ के दौरान एक छात्र समूह के कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले के बाद पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार रात गाज़ीपुर में छात्रों और जनता पर हुए हमले के बाद शनिवार को 'ऑपरेशन डेविल हंट' का आदेश दिया था।