बांग्लादेश में एक और हिंदू को कैसे आग के हवाले किया, फिर कैसे बची जान?
बांग्लादेशी हिंदू खोकन चंद्र दास की पत्नी के मुताबिक, हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, खुद को बचाने की कोशिश में दास सड़क किनारे एक तालाब में कूद गए थे। उनकी पत्नी ने कहा, "हमारा किसी से कोई विवाद नहीं...समझ नहीं आ रहा कि अचानक मेरे पति को निशाना क्यों बनाया गया।"