inshorts

बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स की हुई हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के बाद बुधवार देर रात एक और हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अमृत पर कथित तौर पर स्थानीय निवासियों द्वारा जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई।