बांग्लादेश में खसरा से 19 दिनों में 94 बच्चों की मौत

बांग्लादेश में खसरा से बीते 19 दिनों में कम-से-कम 94 बच्चों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुताबिक, इस दौरान खसरे के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 5,792 हो गई है। सरकार ने इस संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खसरा के प्रकोप से 56 ज़िले प्रभावित हैं।

Load More