inshorts

बांग्लादेश में ढाका और चटगांव सहित कई जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के तेज़ झटके

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और चटगांव सहित कई इलाकों में लगभग 4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। बांग्लादेश मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप दोपहर 12:00 बजे के बाद आया जिसका केंद्र सीमा पास मांडले (म्यांमार) में था। बकौल अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भूकंप का सेंटर सागाइंग (म्यांमार) से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।