बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

बांग्लादेश के गारमेंट उद्योग में रविवार को श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गया। इसके चलते 13 फैक्ट्रियां अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गईं जबकि पांच में एक दिन की छुट्टी घोषित हुई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। सोमवार को न्यूनतम वेतन बोर्ड वेतन संसोधन पर चर्चा करेगा।