बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण देशभर में ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप
बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारी पेंशन में वृद्धि और अन्य लाभों की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए जिसके कारण मंगलवार को देशभर में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ ऐंड वर्कर्स यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष सईदुर रहमान ने कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।